आज नीतीश करेंगे बिहार दिवस का उद्घाटन। पांच सौ ड्रोन एक साथ होंगे गांधी मैदान के ऊपर।
गांधी मैदान में 22 मार्च को तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
पांच सौ ड्रोन एक साथ गांधी मैदान के ऊपर होंगे। बिहार दिवस पर इस तरह का शो पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि नेशनल बुक ट्रस्ट की मदद से बिहार दिवस पर पुस्तक मेला भी आयोजित किया जायेगा।
गांधी मैदान में ही पर्यटन स्थल और नदियों का मानचित्र भी प्रदर्शित किये जायेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 22 मार्च को कैलाश खेर, 23 मार्च को रेखा भारद्वाज और 24 मार्च को सुखविंदर सिंह का दल समां बांधेगा।
इस समारोह का थीम जल-जीवन-हरियाली रखा गया है। उद्घाटन समारोह के ठीक बाद ड्रोन शो आयोजित किया जायेगा।
दिल्ली हाट की तर्ज पर पटना हाट भी लगायी जायेगी। इसमें बिहार के स्वाद और व्यंजन रखे जायेंगे।
अभी पढ़ें