6 राजयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इन शुभ मुहूर्तों में पूजा से होगा लाभ
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु और ब्रह्मा ने शिवलिंग की पहली बार पूजा की थी।
ऐसी भी मान्यताएं हैं कि इस दिन शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ था।
महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल मंगलवार, 1 मार्च को मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
इसके बाद दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक विजय मुहूर्त रहने वाला है।
इसके बाद शाम को 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 12 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा।
भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि पर इस बार शिव योग बनेगा।
इसके अलावा शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के राजयोग भी बन रहे हैं।
इस दिन मकर राशि में शनि मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा एकसाथ रहेंगे।