Volvo कंपनी ने लॉन्च किया अपनी नई Volvo XC40 Recharge कार , देखें दाम

Volvo ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार XC40 Recharge को लॉन्च किया हैं। 

इस कार की बुकिंग 27 जुलाई 2022 से ही शुरू हो गई हैं।

ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट के सहारे मात्र 50 हजार रुपए से ही बुक कर सकते हैं।

यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV हैं, जिसकी खासियत हैं कि यह फुल चार्ज होने पर 418 की०मी० तक चल सकती हैं।

Volvo XC40 Recharge की कीमत ₹55.90 लाख (एक्स शोरूम, भारत) हैं।

इलेक्ट्रिक वर्जन पेट्रोल के मुकाबले में 11.40 लाख रुपए महंगा हैं।

Volvo XC40 Recharge कार की बैटरी को कंपनी 8 साल की वारंटी दे रही हैं।

SUV में 78 kWh की बैटरी दी गई हैं। इसको 150 kWh DC फास्ट चार्जिंग से 33 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज कर सकते हैं।

इसमें दी गई ट्विन मोटर 408hp और 660Nm तक का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम हैं।

SUV इतनी दमदार हैं कि मात्र 5.0 सेकंड में 0 -100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती हैं।

Honda कंपनी जल्दी ही अपनी Honda N7X SUV लॉन्च कर सकती है, देखें दाम

सबसे हल्का स्कूटर, सिंगल चार्ज पर 110km चलेगा